फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से लौट रहे अधिवक्ता की रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। अमरनाथ से लौटते समय एक अधिवक्ता की रास्ते में बुधवार को देर रात हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला अंबेडकर निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि उनके पति 52 वर्षीय अधिवक्ता बांकेलाल गंगवार 28 जून को कुछ लोगों के साथ अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। पांच जुलाई को लौटते समय रास्ते में बाल्टल पर उनका जत्था ठहरा। शाम 7.30 बजे उनके सीने में दर्द हुआ। वह अपने साथी वीरेंद्र मौर्य के साथ पड़ोस में स्थित क्लीनिक से दवा ले आए थे। दवा से कुछ देर तक तो उन्हें आराम हुआ, लेकिन 8.30 बजे उनके सीने में फिर तेज दर्ज हुआ और वह बेहोश हो गए। साथी उन्हें फिर क्लीनिक पर ले गए, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथी का निधन होते ही जत्थे के लोग काफी परेशान हो गए। वीरेंद्र उसी समय से उनके घर वालों को फोन पर सूचना देने में लग गए थे लेकिन नेटवर्क न मिलने के कारण काफी देर तक उनकी बात नहीं हो सकी। रात लगभग 10.30 बजे घरवालों को सूचना मिल पाई, जिससे घर में कोहराम मच गया। अधिवक्ता के पुत्र विनय कुमार उस समय दिल्ली में था। सूचना मिलने पर वह दिल्ली से सीधे बालटाल (कश्मीर) को रवाना हो गया। उनका शव शुक्रवार सुबह तक घर लाए जाने की उम्मीद है। बांकेलाल तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। तहसील परिसर में हुई अधिवक्ताओं की शोकसभा में दो मिनट का मौन धारणकर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई। अधिवक्ता इस शोक मेें गुरुवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
---
कर अधीक्षक को मिला अतिरिक्त कार्यभार
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप ने कर अधीक्षक उमेश आनंद को सफाई निरीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। सफाई निरीक्षक अहमद हसन का स्थानांतरण अलीगढ़ हो जाने से यह पद रिक्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें