फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 100 से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित

Sun, 18 Oct 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में शनिवार को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने 100 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र और स्मार्ट केन वितरित किए। 15 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और पांच को नवीन दिव्यांग पेंशन स्वीकृति के प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के तहत 10 लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया। वहीं, कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ओ-लेवल के 13 और सीसीसी के 16 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि इस दौरान संबंधित विभागों और पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें