पूरनपुर क्षेत्र के गांव लाह में लोगों से राजस्व वाद से संबधित जानकारी करते तहसीलदार।स्रोत:राजस
पूरनपुर। तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के पांच गांवों में जाकर 10 राजस्व वादों का निस्तारण किया। मामलों का निस्तारण होने से वर्षों से चक्कर काट रहे पीड़ितों ने राहत की सांस ली।
तहसीलदार वीरेंद्र ने बताया कि न्याय आपके द्वार योजना के तहत न्यायिक लिपिक संजीव सक्सेना के साथ गांव गजरौला खास में दो, लाह में दो, मोहनपुर में एक, हरीपुर जटपुरा में तीन, महुआगुंदे में दो वादों से संंबधित वादी, प्रतिवादी और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। कुछ मामलों में गांव के लोगों को एक स्थान पर एकत्र कर उनसे पूरी जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि दो दिन पहले भी तीन गांव पहुंचकर 10 राजस्व वादों का निस्तारण किया था। संवाद