फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सब जूनियर हॉकी के मंडलीय ट्रायल के लिए 10 खिलाड़ी चयनित

Sat, 10 Oct 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के 10 खिलाड़ियों को मंडलीय स्तर के लिए चुना गया है। जिला क्रीड़ा कार्यालय की ओर से आयोजित ट्रायल में 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने अगले चरण के लिए खिलाड़ियों का चयन किया। अब ये खिलाड़ी बरेली में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
ट्रायल के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके प्रदर्शन की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, बरेली को भेज दी गई है। मंडलीय स्तर पर जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को एक बार फिर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल साबित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में पुनीत, दीपक गंगवार, दीप, कपिल, कमल, सैजप्रीत सिंह, गुरु नूर सिंह, अनिकेत वर्मा, आदित्य विश्वास और शिखर दीप सिंह शामिल हैं।
खिलाड़ियों की तैयारी में ईशर अकादमी, सकरिया के हॉकी प्रशिक्षक राजेश आजाद और प्रमोद कुमार, आरएसआरडी पूरनपुर के विक्रम व राजकुमार समेत अन्य लोगों का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें