फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडी समिति परिसर में 25 में 10 सरकारी हैंडपंप खराब

विज्ञापन
बीसलपुर मंडी में खराब पड़ा सरकारी नल  संवाद
विज्ञापन
यहां पहुंचने वाले राहगीरों के समक्ष पेयजल की किल्लत
विज्ञापन

बीसलपुर। अनदेखी के कारण मंडी समिति परिसर में लगे 25 में से 10 सरकारी हैंडपंप काफी समय से खराब पड़े हैं। इस वजह से मंडी परिसर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




मंडी प्रशासन ने व्यापारियों और किसानों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काफी समय पहले परिसर में अलग-अलग स्थानों पर 25 इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए थे। कुछ दिनों तक तो पेयजल व्यवस्था काफी अच्छी बनी रही। बाद में देखरेख के अभाव में एक-एक करके 10 हैंडपंप खराब हो गए। इससे मंडी परिसर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस बीच जागरूक लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। मंडी के व्यापारियों, किसानों में जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति रोष है। मंडी सचिव नाजिम अली का कहना है कि अभी धान खरीद की सीजन में कुछ हैंडपंप खराब हो गए, जिन्हें बहुत जल्द ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें