फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पोषण पुनर्वास केंद्र में 10 बेड, इलाज के लिए पहुंचे 13 कुपोषित बच्चे

Fri, 23 May 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र में बच्चों के लिए खेलने के लिए बना कक्ष संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने वाले कुपोषित बच्चों की संख्या बेड के सापेक्ष शुक्रवार को अधिक हो गई। वार्ड में 10 बेड हैं। इलाज के लिए 13 बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। बेड फुल होने से तीन बच्चों के अभिभावकों को इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, स्टाफ व चिकित्सकों की मदद से बच्चे जल्द ही स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में 10 बेड हैं। पोषण आहार व दवाइयों से बच्चों के शारीरिक विकास में वृद्धि की जा रही है। बच्चों को सूजी का हलवा, खीर, मूंग मसूर की दाल व दूध से पोषित आहार दिया जा रहा है। अति कुपोषित बच्चे को एफ -75, एफ -100 न्यूनतम दूध से पोषित आहार दिया जाता है।
पुनर्वास केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता ने बताया कि इस समय 13 बच्चे कुपोषण से ग्रस्त हैं, मगर दस बेड होने के कारण तीन परिवार के बच्चों को इंतजार करना पड़ रहा है। स्टाफ व कर्मचारियों की मदद से बच्चों के वजन में जल्द ही 15 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। जल्द ही अन्य तीन बच्चों को भर्ती करते हुए उनका उपचार शुरू किया जाएगा। डाइटीशियन नेहा मिश्रा ने बताया कि बच्चों को प्राथमिकता दूध व अन्य पोषण आहार की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन



पोषण पुनर्वास केंद्र में संपूर्ण स्टाफ
पोषण पुनर्वास केंद्र में भरपूर स्टॉफ ही बच्चों की शारीरिक वृद्धि का कारण बनी है। केंद्र में चार स्टाफ नर्स, एक केयर टेकर, एक कुक, वार्ड बॉय, डाइटीशियन है। इस वजह से बच्चे नियमित दो सप्ताह से पहले ही शारीरिक वृद्धि बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें