फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुए 13,86,941 मतदाता

Fri, 13 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इसकी प्रतियां सभी तहसीलों में भेज दी गई हैं। अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक जिले में मतदाताओं की संख्या 13,86,941 हो गई है जो कुल आबादी की 61.79 प्रतिशत हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। चुनाव की घोषणा से पूर्व इसका अनंतिम प्रकाशन किया गया था। आयोग के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को इसका अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले के चारों विधानसभा की बात करें तो सर्वाधिक 3,67674 मतदाता सदर विधानसभा क्षेत्र में जो 63.15 प्रतिशत हैं, जबकि सबसे कम 303051 मतदाता बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र हैं, जो 59.82 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत में महिला, पूरनपुर में पुरुष मतदाता ज्यादा
चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं की अंतिम सूची के मुताबिक सर्वाधिक महिला मतदाता पीलीभीत (सदर) विधानसभा में हैं। यहां कुल 1,71,524 महिला मतदाता हैं जबकि पुरुषों के मामले में पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र आगे है। पूरनपुर 1,99,230 पुरुष मतदाता हैं जो सदर के पुरुष मतदाताओं से मात्र 3108 अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें