फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर पर आए पार्सल में ब्लास्ट, कोहराम

Sun, 29 Sep 2013 12:16 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के कीडगंज के कृष्णा नगर इलाके में एजी ऑफिस के सीनियर एकाउंटेंट के घर शनिवार को पहुंचे पार्सल ने कोहराम मचा दिया।
विज्ञापन


एकाउंटेंट के बीटेक छात्र बेटे के नाम से आए पार्सल से निकली इमरजेंसी लाइट को जैसे ही ऑन किया गया, जोर का धमाका हुआ। धमाके में एकाउंटेंट का बेटा और बेटी जख्मी हो गए। बेटी के पति कौशांबी में दारोगा हैं।

गंभीर रूप से घायल भाई और बहन को बाई का बाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्सल बम विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

इस घटना का पता लगते ही बम निरोधक दस्ता और फील्ड यूनिट को भी मौके पर भेज दिया गया। पार्सल एकाउंटेंट का बेटा ही कुरियर कंपनी से लेकर आया था।

मौके से बम का सर्किट, फ्यूज वायर, पेंसिल सेल, धागे तथा बम में इस्तेमाल किए जाने वाले कई सामान मिले हैं। पार्सल वाराणसी से भेजा गया था।

लखनऊ और वाराणसी एटीएस की टीम जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें