फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से पूरा परिवार झुलसा

Tue, 01 Oct 2013 12:36 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के नगला चरणदास में सोमवार की सुबह चाय बनाने के दौरान एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई।
विज्ञापन


आग की चपेट में पूरा परिवार आ गया। हादसे में आधा दर्जन लोग झुलस गए। जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। दो की हालत गंभीर होने केचलते उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक निजी कंपनी में काम करने वाले राजेश सिंह फेज टू थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला चरणदास गांव में ओमी पंडित के मकान में किराए पर सपरिवार रहते हैं।
विज्ञापन


सुबह राजेश की बड़ी बेटी आरती चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे में माचिस जलाई थी कि अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कमरे में आग फैल गई और आरती लपटों की चपेट में आ गई।

चीख पुकार सुन कर राजेश बेटी को बचाने के लिए दौड़ा। इसी बीच छोटी बेटी वर्षा, बेटा अंकित व अमित और पत्नी मीना देवी भी आग की चपेट में आकर झुलस गई।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व थाना फेज टू पुलिस भी मौकेपर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां राजेश व अमित की गंभीर हालत को देखत हुए सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाकी सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

पिता का फर्ज निभाया
बेटी आरती को आग की चपेट में देख कर राजेश बिना सोचे समझे उसे बचाने के लिए कमरे के अंदर चले गये। आरती को कमरे से बाहर निकालने केदौरान वे जख्मी हो गये।

इसके बाद अपने कपड़ों में लगी आग की परवाह किए बगैर उन्होंने एक एक कर अन्य बच्चों को कमरे से बाहर निकला जिसकेचलते वे गंभीर रूप से झुलस गया। पिता का फर्ज निभाने वाले राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें