फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत,13 घायल

Tue, 29 Oct 2013 01:59 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर रविवार देर रात को एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 14 महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


रातभर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और रिपोर्ट भी नहीं हो पाई। सभी महिलाएं मजदूरी करके दनकौर लौट रही थीं और ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट ली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दनकौर निवासी 14 महिलाएं मुरसदपुर गांव के किसानों के खेतों में धान की कटाई करने के लिए सुबह आई थीं।

देर रात सभी वापस दनकौर जा रही थीं। यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर महिलाओं ने एक ट्रैक्टर चालक को हाथ देकर रोका और उससे लिफ्ट लेकर सभी उसमें सवार हो गईं।

मुरसदपुर-जगनपुर के पास जाकर चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

कासना-ग्रेटर नोएडा और दनकौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दनकौर निवासी माया देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई तो कई घंटे पुलिस का सीमा विवाद में निकल गया। परेशान होकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल में राजवती, मल्लहो, कमलेश, विमलेश, लक्ष्मी और अफसाना भर्ती का इलाज चल रहा है, जबकि बाकी को छुट्टी दे दी गई है।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि सीमा विवाद की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई घटना है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें