फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बड़े बिजलीघर नहीं होंगे ओवरलोड

Sun, 20 Oct 2013 02:02 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के तीन बड़े बिजलीघरों में ओवरलोड की दिक्कत अब नहीं होगी। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्यक्रम के तहत सेक्टर-20, 62 और 67 में तीन 63 एमवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इनकी मदद से ओवरलोडिंग और ट्रिप जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

विद्युत निगम, मास्टर प्लान 2021 और 2031 के तहत शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने में लगा है। सेक्टर-20 बिजलीघर से आवासीय और कुछ औद्योगिक क्षेत्र जुड़े हुए हैं।

वहीं सेक्टर-62 से शहर के एक बड़ा हिस्सा को बिजली आपूर्ति होती है। इसके अलावा सेक्टर-67 बिजलीघर से ग्रामीण क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र फेज तीन और संस्थागत क्षेत्रों की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


यह शहर के सबसे महत्वपूर्ण बिजली घरों में आते हैं। ऐसे में यहां पर ओवरलोडिंग की समस्या कई बार हो जाती है।

पश्चिमांचल विद्युत निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (एसई) अरविंद राजबेदी ने बताया कि तीनों बिजलीघर में 63 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। यह अतिरिक्त ट्रांसफार्मर हैं।

इससे बिजलीघरों की क्षमता बढ़ गई और ओवरलोड की समस्या लगभग समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के तहत होने वाले सुधार कार्यक्रमों को तेजी से पूरा करने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें