फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की रफ्तार पर ब्रेक

Fri, 20 Dec 2013 01:42 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में रोडवेज यात्री जरा ध्यान दें... कोहरे की वजह से आगरा और अलीगढ़ से आने वाली बसें अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर सुनाई पड़ने वाले इस प्रकार के उद्घोष आजकल नोएडा के बस डिपो पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में सुनाई पड़ रहे हैं। मंजिल तक कई घंटे की देरी से पहुंचने के कारण बस यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क से आसमान तक के सफर को प्रभावित करने वाले कोहरे ने रोडवेज की भी कमर तोड़ रखी है। सेक्टर 35 स्थित बस अड्डे पर यात्रियों का रेला लगा हुआ है, वहीं, सेक्टर 37 से लेकर एनएच-24 पर बसों का इंतजार करने वालों की लाइन देखी जा सकती है।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज आरके जौहरी ने बताया कि कोहरे की वजह से रोडवेज को खासा नुकसान हो रहा है। यात्रा का समय बढ़ने के कारण फेरों पर असर पड़ा है। लंबी दूरी की यात्रा में लगी बसों को कई बार बीच में रोकना पड़ रहा है, जिससे बसों का खर्च भी बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि विशेषकर रात के वक्त आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर की आवाजाही सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। इसमें यमुना एक्सप्र्रेस वे होकर आगरा जाने वाली बसों में कटौती हुई है।
विज्ञापन


समय अधिक लगने की वजह से नोएडा और आगरा डिपो पर बसों को रोका जा रहा है। इसका मुख्य कारण कोहरे में यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य पर पहुंचना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें