फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीलाओं का बजट होगा एक करोड़ के पार

Tue, 01 Oct 2013 01:12 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की रामलीला आयोजनों में होने वाली प्रतिस्पर्धा ने बजट बढ़ाने का काम किया है। इस बार आयोजनों का बजट एक करोड़ के पार जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं महंगाई ने भी बजट में करीब 20-30 फीसदी बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित होने वाली रामलीला का बजट करीब 35-40 लाख रुपये तक आने की उम्मीद जताई गई।

यहां श्री राम मित्र मंडल कमेटी पहली बार रामलीला आयोजनों में भाग लेगी। यहां के आयोजन से एक महत्वपूर्ण राजनैतिक पार्टी के लोग भी जुड़े हैं।

लिहाजा आयोजन को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस बारे में कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना शर्मा ने बताया कि महंगाई की वजह से बजट बढ़ सकता है। मंचन में भाग लेने वाली मंडली पर ही करीब दस लाख रुपये का खर्च आ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा मंचन को हाइटेक बनाने के लिए कई तरह के खर्चे हो रहे हैं। हालांकि आयोजन की समाप्ति के बाद ही सही खर्चों का पता चल पाएगा।

दूसरी ओर सेक्टर-33 स्थित रामलीला मैदान में श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी पिछले कई साल से स्टेडियम की रामलीला को टक्कर देती आ रही है।

लिहाजा इस बार की रामलीला में यहां भी बड़ी रकम खर्च होने की उम्मीद है। यहां की कमेटी को भी एक राजनैतिक पार्टी का आशीर्वाद प्राप्त है।

खुद शहर के विधायक यहां के आयोजन से जुड़े रहे हैं। हालांकि कमेटी से जुड़े लोगों ने शुरूआती बजट 15-20 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होने की बात कही लेकिन बढ़ती महंगाई के दौर में बजट बढ़ने की बात से भी इंकार नहीं किया।
विज्ञापन


छोटे आयोजनों का बजट भी 12 लाख तक
सेक्टर-12 स्थित प्राइमरी स्कूल में बजरंग रामलीला संचालिका समिति के निर्देशक एके पांडेय ने बताया कि बजट में करीब 25 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

उन्होंने शुरुआती बजट करीब 10-12 लाख का बताया। इसके अलावा सलारपुर के महर्षि आश्रम में भी आयोजन होता है।

यहां महर्षि रामलीला समिति रामलीला का मंचन करती है। यहां के मीडिया प्रभारी एके लाल ने बताया कि महंगाई की वजह से बजट में बढ़ोतरी होगी।

मेले और विज्ञापन से होगी कमाई
रामलीला आयोजकों की मानें तो परिसर में लगने वाले मेले से करीब चार-पांच लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है।

इसके अलावा शहर की महत्वपूर्ण कंपनियों के विज्ञापन से भी सहयोग मिलता है।

यह कंपनियां आयोजन में कमेटियों को मदद करती हैं। इससे कमेटी को खर्च पूरा होने में सहयोग मिल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें