फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में होगा पेट्रो उत्पादक देशों का सम्मेलन

Fri, 13 Dec 2013 12:52 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में विश्व भर के पेट्रो उत्पाद देशों का सम्मेलन होने जा रहा है। 12 से 15 जनवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन की तैयारियों में प्राधिकरण और संबंधित अधिकारी जुट गए हैं। एक्सपो मार्ट में होने वाले इस सम्मेलन में पेट्रोलियम पदार्थ और गैस के बारे में चर्चा की जाएगी।

पेट्रो उत्पाद करने वाले सभी देश इसमें शिरकत करेंगे। सम्मेलन में करीब चार हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिनमें से करीब सात सौ प्रतिनिधि विदेशी होंगे।

कई देशों के ऊर्जा मंत्री और राजदूत भी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें पेट्रो उत्पाद की प्रक्रिया और मार्केटिंग के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


सम्मेलन की तैयारियों के लिए प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री समेत कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी जाएगी।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं के लिए प्राधिकरण चेयरमैन रमा रमण की अध्यक्षता में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें