बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने नोएडा के अभिषेक सेठी का दिल तोड़ दिया। बड़े अरमानों से मल्लिका का दिल जीतने और उनसे शादी करने गए अभिषेक के ख्वाब चकनाचूर हो गए हैं।
निजी टीवी पर चल रहे रियेलिटी शो द बैचलेरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका में भाग ले रहे अभिषेक शो से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही मल्लिका के नोएडा की बहू बनने की उम्मीद भी खत्म हो गई।
दरअसल, नोएडा के 35 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल अभिषेक बेबाक अंदाज में अपनी अलग दुनिया में जीते हैं। बाइक चलाना उनका शौक है। वे एक बाइकर क्लब से भी जुड़े हैं।
सेठी इस शो के सबसे पहले प्रतियोगी थे, जिन्हें जंगबाज नंबर-1 का टाइटल दिया गया था। शो की शुरुआत और कुछ एपीसोड के बाद ही अभिषेक की मां की तबीयत बिगड़ी और उनका देहांत हो गया, जिसके चलते अभिषेक को शो बीच में छोड़ना पड़ा।
इसके बाद एक बार फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ शो में पहुंचे, लेकिन करियर और बिजनेस सेंट्रिक अभिषेक पर मल्लिका भरोसा नहीं कर पाईं।
अभिषेक की ओर से जीवन भर साथ दे पाना मल्लिका को मुश्किल दिखा और रिजेक्ट कर दिया। हालांकि मल्लिका के माता-पिता अभिषेक के काम और कमाई से संतुष्ट थे लेकिन उनकी ओर से अपनी बेटी के स्टेटस को देखते हुए और ज्यादा पैसा कमाने की बात भी उठाई गई।
दूसरे प्रतियोगियों को तो होने वाले सास-ससुर ने एक ही झटके में रिजेक्ट कर दिया था। खैर, नोएडा के लोग अब मल्लिका को बहू के रूप में नहीं देख पाएंगे।