फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 37 कॉलेजों की फीस तय

Sun, 06 Oct 2013 11:42 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिशन एंड फी रेगुलेटरी कमेटी की ओर से प्रदेश के संस्थानों की फीस संशोधन प्रक्रिया के तहत 37 अन्य कॉलेजों का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इसमें ग्रेटर नोएडा के पांच शिक्षण संस्थान शामिल हैं। संशोधित शुल्क मौजूदा सत्र 2013-14 में दाखिला लेने वाले छात्रों पर लागू होगा। प्रोविजनल फीस पर संशोधित फीस एडजेस्ट की जाएगी।

दरअसल, तीन साल बाद मौजूदा सत्र में फीस संशोधन की प्रक्रिया पूरी की गई है। साथ ही अब तक फीस निर्धारित न कराने वाले संस्थान भी पहली बार अपने खर्च के आधार पर शुल्क तय करा रहे हैं।
विज्ञापन


सत्र 2013-14 के लिए बीती जुलाई में प्रदेश के 182 इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी समेत व्यावसायिक कॉलेजों की फीस संशोधित की गई थी।

इस प्रक्रिया में ज्यादातर कॉलेजों की फीस में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई। साथ ही कुछ कॉलेजों की फीस कमेटी की संस्तुति पर काम कर दी गई। इसके बाद अब 37 अन्य कॉलेजों की फीस तय हो गई है।
विज्ञापन


कमेटी की ओर से 6 अक्तूबर तक प्रदेश के 219 कॉलेजों का शुल्क निर्धारण व संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जो आगे भी जारी रहेगी।

इन सभी शिक्षण संस्थानों की फीस मौजूदा सत्र 2013-14 के साथ 2014-15 व सत्र 2015-16 तक लागू रहेगा। इससे पहले सत्रों में दाखिला लेने वाले छात्रों पर नया शुल्क लागू नहीं होगा।

गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेश के बहुत से शिक्षण संस्थानों की फीस अभी तय होना बाकी है, जिन पर न्यूनतम फीस लागू है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें