फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला होगा मुश्किल

Thu, 03 Oct 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू समेत दिल्ली के तमाम कॉलेजों में दाखिले के लिए यूपी और हरियाणा के छात्रों की राह और मुश्किल होने जा रही है।
विज्ञापन


हाई कटऑफ की मार झेलने वाले 12वीं पास छात्रों को अब आरक्षण का झटका झेलना होगा।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत गाजियाबाद से 12वीं के हजारों छात्रों का दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला आसान नहीं होगा।

दिल्ली में 100 फीसदी ग्रांट लेने वाले कॉलेजों में 90 फीसदी सीट दिल्ली के ही छात्रों के लिए आरक्षित कर दी गई हैं।

इसी तरह 50 फीसदी ग्रांट पाने वाले कॉलेजों में आधी सीट दिल्ली के स्थानीय छात्रों से भरी जाएंगी।

दिल्ली सरकार के इस चुनावी स्टंट से यूपी-हरियाणा के हजारों छात्रों को जहां भारी नुकसान होगा वहीं निजी कॉलेज, इंस्टीट्यूट और प्राइवेट यूनिवर्सिटी संचालकों को कुछ न कुछ फायदा जरूर होगा।
विज्ञापन


नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों से सालाना लगभग 12 हजार छात्र 12वीं पास करते हैं, जिनके एडमिशन का सबसे बड़ा ठिकाना दिल्ली के कॉलेज हैं। आरक्षण लागू होने से इन छात्रों को नए विकल्प तलाशने पड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें