फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज और छात्र संगठन आमने-सामने

Thu, 24 Oct 2013 01:04 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों की मांग को लेकर छात्र संगठन अब आरपार के मूड में हैं। चुनाव की मांग को लेकर बुधवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं की कॉलेज प्रिंसिपल से कहासुनी हुई।
विज्ञापन


वहीं सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे पर प्रिंसिपल से बातचीत की। कॉलेज प्रशासन के असंतुष्ट जवाब और अधिसूचना जारी न होते देख सपा छात्र सभा ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए ज्ञापन तक सौंप दिया।

दरअसल, शहर के एक मात्र डिग्री कॉलेज में छात्र संगठन लगातार चुनाव की अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कॉलेज प्रिंसिपल अपनी अलग सोच के साथ छात्र कल्याण परिषद बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


जबकि छात्र संगठन इस प्रक्रिया के खिलाफ हैं। एनएसयूआई प्रभारी दिनेश अवाना ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रिंसिपल डॉ. केसी शर्मा से जल्द चुनाव कराने की मांग की।

इस बीच दोनों में कहासुनी भी हुई। संगठन ने कहा कि वह हर हाल में चुनाव चाहते हैं। नहीं हुआ तो आंदोलन और भूख हड़ताल होगी। कॉलेज प्रशासन राज्य सरकार से ऊपर नहीं है।

दूसरी, सपा छात्र सभा अध्यक्ष अनिल यादव ने देर शाम जिलाधिकारी आवास पर डीएम एचएल गुप्ता से मुलाकात कर जल्द से जल्द चुनाव कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

डीएम की ओर से संगठन के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया है कि इस बारे में डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल (डीआईओएस) को इस विषय पर डिग्री कॉलेज जाकर दो दिन में अपनी रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें