एमबीए और पीजीडीएम कॉलेजों में दाखिलों एडमिशन के लिए कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) का ऑनलाइन एग्जाम 20 से 24 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।
सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए होने वाले सीमैट के इस सेकेंड टेस्ट को विदेशी छात्रों के लिए नहीं कराया जाएगा। सितंबर में हुआ पहला टेस्ट एनआरआई और विदेशी छात्रों के लिए मलेशिया, दुबई, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और नेपाल के छात्रों के लिए भी हुआ था।
सीमैट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 जनवरी तक चलेंगे। फरवरी में होने वाली परीक्षा के आधार पर 26 राज्यों में एआईसीटीई के एप्रूव्ड 4700 से ज्यादा कॉलेजों में एडमिशन होंगे।
उत्तर प्रदेश के 750 से ज्यादा एमबीए व पीजीडीएम कॉलेजों में सीमैट से एडमिशन होगा। मौजूदा व्यवस्थाओं के तहत उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के ही 400 एमबीए कॉलेजों की 20 फीसदी सीटों पर भी सीमैट से दाखिले का प्रावधान है।
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के सीमैट के नोटिफिकेशन में विदेशी परीक्षा केंद्र शामिल नहीं किए गए हैं। जबकि देश में नोएडा समेत 61 शहरों में एग्जाम होगा।
पांच दिन तक चलने वाले सीमैट के लिए छात्र किसी भी किन्हीं तीन दिन और तीन परीक्षा केंद्रों के शहरों का विकल्प भर सकता है। रिजल्ट 14 मार्च को घोषित किया जाएगा।
अगले साल सत्र 2014-15 में होने वाले दाखिलों के लिए सीमैट की मेरिट यूनिवर्सिटी और कॉलेज भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस भी शुरू कर दी गई है।