फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्त उमस ने किया पसीना-पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, जबरदस्त उमस भी लोगों को पसीना-पसीना कर रही है। रविवार को छुट्टी के दिन गर्मी और उमस ने आउटिंग करने वालों को बेहाल किया तो घरों में उमस के कारण कूलर-पंखे भी फेल हो गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले 48 घंटों में बारिश की सक्रियता बढ़ेगी। आगामी 7 अगस्त से लेकर 11 अगस्त के बीच गरज के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी है। दूसरी ओर, रविवार को सुबह से तेज धूप निकली। इस दौरान तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि अगस्त में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं अधिकतम आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज रही, जिसके कारण जबरदस्त उमस रही। इसके अलावा न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें