फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा बिजली खर्च करने वालों की जेब होगी ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जितनी ज्यादा बिजली खर्च करेंगे उतनी ही अधिक रकम चुकानी पड़ सकती है। चार सौ यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को अब चौथे स्लैब में लाया जा सकता है। चौथे स्लैब के लिए प्रति यूनिट बिजली की दर बढ़ाई भी जा सकती है। अभी तक तीन स्लैब ही है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में वित्त वर्ष-2013-14 के लिए बिजली की नई दरों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) की ओर से बुलाई गई जन-सुनवाई के दौरान आम बिजली उपभोक्ताओं ने आयोग से मांग की थी कि अधिक बिजली खर्च करने वालों से अधिक रकम वसूल की जाए। उपभोक्ताओं की इस मांग पर आयोग गंभीरता पूर्वक विचार कर रहा है। संभव है कि बिजली की नई दरों की घोषणा के दौरान आयोग की ओर से तीन की जगह चार स्लैब बना दिया जाए। फिलहाल राजधानी में लाखों ऐसे उपभोक्ताआ हैं जो चार सौ से हजार अथवा दो हजार यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को ही नये स्लैब में रखने का प्रावधान है। बताते चलें कि डिस्कॉम्स की ओर से वर्ष-2014 तक अनुमानित घाटा करीब 20,000 करोड़ का बताया गया है। हालांकि डीईआरसी की ओर से अभी तक इसका आकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


कोट
उपभोक्ताओं की मांग पर स्लैब में बदलाव संभव है।
पीडी सुधाकर, चेयरमैन ,डीईआरसी

मौजूदा स्लैब
0-200 यूनिट -3.70 रुपये प्रति यूनिट की दर
201-400 यूनिट -5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर
401 यूनिट या ज्यादा - 6.50 रुपये प्रति यूनिट की दर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें