फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अपहरण की साजिश रचनेवाला साथी सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बीस लाख की फिरौती के लिए एक युवक ने खुद के अपहरण का ड्रामा रच कर पुलिस की नींद उड़ा दी। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे दिल्ली से ढूंढ निकाला। पुलिस ने अपहरण की साजिश में शामिल उसके एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी योगेश सिंह ने बताया कि इलाबास थाना फेज टू निवासी देवेंद्र कुमार मावी ने सूचना दी थी कि चार जुलाई को उनका भतीजा अमित कुमार (20) कोचिंग के लिए घर से निकला था, जिसका अपहरण हो गया है। अपहर्ताओं ने परिजनों से फोन कर बीस लाख रुपये की मांग की। इस सूचना पर पुलिस ने सर्विलांस के जरिये उसकी तलाश शुरू की। बीती रात अमित को उसके साथी समेत पुलिस ने तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के पास से ढूंढ निकाला। उसका साथी नवीन कुमार महिपालपुर दिल्ली का रहनेवाला है। पूछताछ में पता चला कि अमित ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश अपने दोस्त के साथ रच कर एक ऑटो चालक के फोन से फिरौती की मांग के लिए परिजनों को धमकाया था। इसके बाद रकम देने के लिए दिल्ली के तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था। पुलिस ने अपहरण को रंगदारी व साजिश रचने की धाराओं में तब्दील कर अमित व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसे ढाबा खोलने के लिए रुपये की जरूरत थी, इसलिए उसने परिजनों से खुद का अपहरण का ड्रामा कर फिरौती मांगी थी। अमित निठारी स्थित एक कंपनी में समर ट्रेनिंग कर रहा है। यहीं पर उसकी मुलाकात नवीन से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें