नोएडा। हर बार की तरह एक बार फिर उत्साह के साथ रूपांतरण क्लब की सदस्याओं की सभा हुई। जीआईपी मॉल के वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में आयोजित रूपांतरण कार्यक्रम में लजीज पकवानों के स्वाद के बीच जमकर मस्ती हुई। प्रतियोगिताओं के बीच महिलाओं ने जहां उपहार बटोरे, वहीं किचन की पाक कला को मंच पर परोस कर वाहवाही लूटीं। कार्यक्रम अमर उजाला के महाप्रबंधक अशोक शर्मा की देखरेख में हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन जीआईपी मॉल सलाहकार भरत गाबा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अमर उजाला बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से गृहणियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम की शुरुआत खेल से हुई। महिलाओं ने जमकर हुनर दिखाए। इसके बाद पाक कला का हुनर स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर दिखाया। इनमें चटपटी चाट, मसालेदार अरबी, जायकेदार मसाला गोभी, तिरंगा पुलाव, चटपटी बास्केट, ब्रेड दही बड़े, स्वीट लस्सी, खांडवी ढोकला जैसे लजीज पकवान शामिल थे। सर्वश्रेष्ठ व्यंजन बनानेवालों का चुनाव अवनीश सिंह, हरजोत सिंह एवं भरत गाबा ने किया। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पहले तीन स्थानों पर रहने वाली विजेताओं को पुरस्कार राकेश मसाले एवं फॉर्च्यून बेसन की ओर से दिए गए। कार्यक्रम में कुंवर अजीत सिंह, विजयपाल, शमीम अनवर, विकास मिश्रा, एसएन श्रीवास्तव उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में इसके स्पोंसर्स फॉर्च्यून बेसन, केंट आरओ, राकेश मसाले, शक्तिभोग चावल व आटा, ताजा चाय, वैसलीन, बार्टर यूनिवर्सल, परम दूध, ट्राइविजन फिल्म्स का विशेष योगदान रहा।
मशहूर शेफ से लिए खाने के टिप्स
मशहूर शेफ हरजोत सिंह देश के कई पांच सितारा होटलों में काम कर चुके हैं। पिछले 15 साल से मास्टर शेफ हैं। वर्तमान में वर्ल्ड्स ऑफ वंडर फूड एवं बेवरेज के प्रमुख हैं। हरजोत ने सदस्याओं को डिश बनाना सिखाया। उन्होंने दो डिश पेनी पास्ता इन टमाटो सॉस विद वेजिटेबल एवं गुलकंद का कबाब बनाया।