फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड नहीं देने पर बस चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र से एक कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस के साइड नहीं देने पर कार सवार छात्रों ने चालक की पिटाई कर दी और बस में तोड़फोड़ की। कुलेसरा पुल पार करते ही फिर छात्रों ने बस में घुसकर महिला कर्मचारियों से अभद्रता की और चालक-परिचालक को पीटा। पीसीआर वैन से पीछा किया तो आरोपी भागने लगे। इसकी सूचना फेस-दो पुलिस को दी गई। फेस-टू पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़कर बिसरख पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस जांच करने में जुटी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, सूरजपुर स्थित केलकम कंपनी के कर्मचारियों को लेकर शाम को मिनी बस चालक नोएडा जा रहा था। सीआरपीएफ केंद्र के सामने ग्रेटर नोएडा की ओर से नोएडा आ रहे कार सवार छात्रों ने बस से साइड मांगी। किसी कारणवश बस चालक कार को साइड नहीं दे पाया। इससे नाराज आरोपियों ने ओवरटेक कर बस रुकवाया और चालक की पिटाई करते हुए शीशे तोड़ दिए। इसके बाद बस ने जैसे ही कुलेसरा पुल को पार किया। हॉकी-डंडाें से लैस आरोपियों ने बस रुकवाई और बस चालक-परिचालक को पीटना शुरू कर दिया। युवकों ने बस में बैठी महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पुरुष कर्मचारियों की भी पिटाई कर दी। इस बीच किसी कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पीसीआर वैन से पीछा किया तो आरोपी भागने लगे। इसकी सूचना फेस-टू पुलिस को दी गई। फेस-दो पुलिस ने ऑल्टो कार सवार पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पांचों सलारपुर और भूड़ा गांव के रहने वाले है। सभी एक यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं। सीओ नोएडा तृतीय आरके मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों को बिसरख पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें