फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जनपद की छात्राओं को कन्या विद्या धन के दूसरे चरण का लाभ दिलाने की कवायद तेज हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लाभ से वंचित छात्राओं के आवेदनों को दोबारा सत्यापन के लिए तहसीलदार के पास भेज दिया है। सत्यापन के बाद कुछ और छात्राओं को लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में लाभ पाने के लिए 1552 छात्राओं के आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुए थे। आवेदनों के सत्यापन के बाद 1040 को लाभ पाने के लिए पात्र पाया गया। इनमें से 856 छात्राओं को पहले चरण में कन्या विद्या धन का चेक दिए गए। हालांकि पर्याप्त फंड नहीं होने की वजह से 184 छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया।
अब जनपद की 1032 और छात्राओं को इसका लाभ मिलने की बात शासन ने की है। लेकिन आवेदन के लिए कोई दूसरी तिथि घोषित नहीं की गई है। लिहाजा पहले से सत्यापित 184 छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा 412 अन्य छात्राओं के आवेदन को दोबारा सत्यापित कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें