फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी से ऑनलाइन जमा होंगे पानी बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्राधिकरण अपने विभागों को हाईटेक करने के साथ सुविधाएं भी ऑनलाइन करने की तैयारी में है। इस कड़ी में एक जनवरी 2013 से पानी के बिल ऑनलाइन जमा होंगे। अब तक बैंकों में चालान फार्म लेकर बिल जमा किया जाता है। इससे उपभोक्ताओं को समस्या होती है। दो निजी बैंकों से भी अनुबंध किया गया है, जहां उपभोक्ता बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को कार्यालय आदेश जारी कर पानी के बिल एक जनवरी से ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था लागू कर दी है। प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक जीपी सिंह ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था में बैंकों से चालान एवं कलेक्शन स्टेटमेंट सप्ताह में एक बार केंद्रीय लेखा, वरिष्ठ वित्त और लेखाधिकारी जल राजस्व को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आवंटी के खाते को मेंटेन किया जा सके और उसका डाटा एकत्र हो सके। इसके बाद ऑनलाइन सुविधा शुरू होने पर चालान जमा करने और एकत्र करने से छुटकारा मिल जाएगा।

डिफाल्टरों की सूची
होगी सार्वजनिक
ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था लागू करने से पहले नोएडा बीस दिसंबर को शहर के सारे डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर उनकी सूची सार्वजनिक करेगा। इसके तहत जल विभाग नवंबर के सारे बिलों को चार दिसंबर तक केंद्रीय लेखा विभाग में जमा कराएगा, ताकि अब तक बकाया राशि का ब्योरा दस दिसंबर तक तैयार हो सके।
विज्ञापन


कामकाजी होंगे लाभान्वित
‘लोगों की शिकायत है कि ऑफिस में व्यस्त होने की वजह से पानी के बिल का भुगतान करने में समस्या आती है। रविवार को बैंक बंद रहते हैं, इससे भी दिक्कत होती है। ऐसे में ऑनलाइन सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है। इससे उन उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जो सोमवार से शनिवार तक कार्यालयों में व्यस्त रहते हैं।’
विज्ञापन

संजीव सरन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें