फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में हड्डी के रोगी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ठंड हड्डी के मरीजों की तकलीफ बढ़ा रही है। शहर के सरकारी समेत प्रमुख अस्पतालों में हड्डी में दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या 25 फीसदी तक बढ़ी है। जिला अस्पताल में इस माह अब तक पांच हजार रोगी ओपीडी में पहुंचे हैं, जबकि बीते महीने में तीसरे हफ्ते तक ऐसे मरीजों की संख्या 4000 के करीब थी। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर मरीज अर्थराइटिस और पुरानी चोट में दर्द से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शेखर यादव ने बताया कि इन दिनों रोजाना औसतन 230 मरीजों की ओपीडी हो रही है, जबकि बीते माह यह संख्या 180 के आसपास थी। डॉ. यादव ने बताया कि ठंड के चलते मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। इस वजह से जोड़ों में दर्द शुरू होता है। रोगी यदि जोड़ों की सिकाई करते रहे तो दर्द काबू में रहता है।
अपोलो अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक सिंघल बताते हैं कि ठंड न केवल अर्थराइटिस बल्कि ऐसे मरीजों के लिए भी तकलीफदेह है, जिनको हड्डी में पहले कभी चोट लग चुकी है। फ्रेक्चर होने के बाद हड्डी अपने पहले जैसे आकार में नहीं रहती है। ऐसे में हड्डी में समस्या बनी रहती है। सर्दी या ठंडे इलाके में जाने से दर्द होने लगता है, जो ध्यान न देने पर बढ़ जाता है।
विज्ञापन

मेट्रो अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गांधी बताते हैं कि अक्तूबर में जहां हड्डी संबंधी तकलीफ के चलते रोजाना 20 से 25 रोगी ओपीडी में पंजीकृत हो रहे थे, वहीं इस माह यह संख्या 32 से 35 तक हो गई है। इनमें अर्थराइटिस के पुराने रोगियों की संख्या 15 के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें