नोएडा। माध्यमिक स्कूलों की मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी धाक जमाकर शहर के पांच पहलवानों ने यूपी कुश्ती चैंपियनशिप के लिए जगह बना ली है। गाजियाबाद के एचएचकेएम इंटर कॉलेज माधोपुरा में आयोजित की गई। चुने गए रेसलर्स में सर्फाबाद के सुखबीर अखाड़े से ट्रेनिंग ले रहे तीन पहलवान भी शामिल हैं। इनमें बलराज 85 किलो जूनियर वर्ग, अजीत 85 किलो सीनियर और बाबर 96 किलो सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, गढ़ी चौखंडी स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के बॉबी 74 किलोग्राम सीनियर ने स्वर्ण और बाबू 63 किलोग्राम सीनियर वर्ग ने रजत पदक जीता। बलराज और अजीत भी श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र हैं। सुखबीर यादव ने बताया कि इनका चयन 15 से 17 नवंबर तक गोंडा में होने वाली माध्यमिक स्कूल यूपी कुश्ती चैंपियनशिप के लिए किया गया है।