फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समुंदर पार दिवाली मनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 निवासी अपूर्व अग्रवाल अपने परिवार के साथ दुबई में दिवाली मनाएंगे। टिकट और वीजा का काम उन्होंने महीनों पहले ही पूरा करा लिया था। नोएडा के एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी के आकर्षक पैकेज ने उनको सात समुंदर पार दिवाली मनाने का निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, अपूर्व ही नहीं शहर का एक बड़ा तबका इस बदले ट्रेंड के साथ चल रहा है। इसके चलते कई घरेलू व इंटरनेशनल टूर पैकेज फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन

दिवाली का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। भारत से बाहर जाने के लिए बुकिंग कराने की रफ्तार तेज हो गई है। आलम यह है कि कई कंपनियों ने इस तरह की बुकिंग का ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। विदेशों में जाने के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन दुबई का बनता दिख रहा है। वहीं थाइलैंड, सिंगापुर, ताशकंद, मॉरीशस, श्रीलंका, मलेशिया और मालदीव आदि भी लोगों की पसंद में शुमार हैं।
सेक्टर-15 स्थित एक ट्रेवल कंपनी के कंसलटेंट रोहित गंगोरिया ने बताया कि शहर में बहुत से परिवार दिवाली के दिन बाहर घूमने का मन बनाए हुए हैं। इस दौरान दिए गए आकर्षक पैकेज का जमकर लाभ उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-18 स्थित एक अन्य टूर एंड ट्रेवल कंपनी के राघव ने बताया कि दिवाली के दौरान दुबई शॉपिंग फेस्टिवल के लिए लगभग बुकिंग फुल हो चुकी है। यहां जाने के लिए महीनों पहले से बुकिंग चल रही थी। इसके अलावा अन्य देशों में भी खासी बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें