फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा रुकी, स्मॉग बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पिछले नौ दिनों से शहर के वातावरण में बनी धुंध छंटने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जहां हल्की हवा चलने से स्मॉग का असर कुछ कम हुआ था तो बुधवार को हवा के रुक जाने पर शाम तक स्मॉग शहरवासियों को परेशान किए रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हवा तेज चलने पर ही स्मॉग छंट सकती है। दूसरी तरफ, बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पहले अनुमान था कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से स्मॉग खत्म हो जाएगी। लेकिन बुधवार को हवा एक से दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जिसके कारण नमी और प्रदूषण के चलते शहर के वातावरण में स्मॉग फिर से छा गई। सुबह और शाम छह बजे विजिबिलटी करीब 500 मीटर के आसपास दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें