फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा तैयार, लखनऊ से आदेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर भले ही कोई ठोस पहल नहीं हुई है, लेकिन अब नोएडा से तैयारी शुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए एआरटीओ में कमरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आनन-फानन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर काम शुरू हुआ, उस समय नोएडा में इसे शुरू करने के लिए जगह नहीं थी। नंबर प्लेट के लिए तय एजेंसी के कर्मचारी यहां की हालत देखकर वापस लौट गए। इसके बाद गाजियाबाद में ही इसे शुरू किया गया। हालांकि यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। सरकार इसके लिए फिर नए सिरे से नोडल एजेंसी तलाश रही है। पिछली बार से सबक लेते हुए नोएडा एआरटीओ कार्यालय ने अभी से तैयारी शुरू हो गई है, ताकि इस बार जगह की कमी के चलते काम न रुके। अगले दो महीने में ये बनकर तैयार हो जाएंगे। साथ ही आरटीओ वीके सिंह का कहना है कि जैसे ही सरकार नोडल एजेंसी तय करेगी। यहां भी काम शुरू हो जाएगा। अब जगह की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें