फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिले भट्टा पारसौल के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। भट्टा पारसौल में पिछले साल पुलिस के साथ हुए संघर्ष के बाद मुकदमों में जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात की। डीएम ने एक सप्ताह में उनकी मांगों पर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान नेता मनवीर तेवतिया की पत्नी नूतन तेवतिया के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को अवगत कराया कि विशेष सचिव राजेंद्र कुमार ने 20 जून को भेजे पत्र में जिला प्रशासन की रिपोर्ट मांगी थी। प्रशासन ने केवल मुकदमा अपराध संख्या-173/2011 में ही रिपोर्ट भेजी, जबकि सात मामलों में रिपोर्ट नहीं भेजी है। प्रशासन से रिपोर्ट न जाने के कारण किसानों की रिहाई नहीं हो पा रही है। महिलाओं ने डीएम से सभी 13 बिंदुओं पर रिपोर्ट भेजने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शक्ति प्रसाद, थान सिंह, त्रिलोक सिंह, रूपलाल, ओमपाल, बलवीरी, जगदेवी, कृपाली, रिया आदि मौजूद थे। उधर, भट्टा गांव में धरने पर बैठी महिलाओं ने बीते सोमवार को ही एसएसपी के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें