फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 50 निजी बसें चलवाने की तैयारी

Thu, 12 Dec 2013 01:01 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेनो और एक्सप्रेसवे पर बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण ने दो कदम उठाए हैं। पहले कदम के तहत नोएडा प्राधिकरण शहर में 50-60 निजी बसें चलाएगा और दूसरा जवाहरलाल नेहरू नेशनल अरबन रिनवल मिशन (जेएलएनयूआरएम) से बसें लेकर नोएडा-ग्रेनो में चलाने का है।
विज्ञापन


इस योजना की डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेंट नियुक्त किया गया है। बुधवार को प्राधिकरण चेयरमैन रमा रमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में कंपनी ने प्रिजेंटेशन भी दिया।

दरअसल, सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए प्राधिकरण ने करीब छह साल पहले डेढ़ सौ बसें खरीदी थीं, जिनका संचालन रोडवेज को दिया गया।

रोडवेज ने पहले तो शहर में बसें चलाईं, लेकिन घाटा होने पर इन्हीं बसों को लंबी दूरी पर लगा दिया। नतीजतन शहर में बसों की कमी हो गई। इसके अलावा ये बसें पुरानी होने के साथ रिटायर भी होने लगी हैं।
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखकर प्राधिकरण अभी से विकल्प तैयार कर रहा है। नोएडा ट्रैफिक सेल के प्रभारी संदीप चंद्रा ने बताया कि फिलहाल 50-60 बसें चलेंगी। उनका रेस्पोंस देखने के बाद यह संख्या बढ़ाई जा सकती है।

योजना को अमली जामा पहनाने के लिए कंसलटेंट से एक माह में रिपोर्ट तैयार करके देने को कहा है। वहीं प्राधिकरण चेयरमैन ने इन बसों को शीघ्र चलवाने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा जेएलएनयूआरएम के तहत शहरी विकास मंत्रालय से बसें प्राप्त करने का भी प्रयास शुरू कर दिया है। आबादी के हिसाब से बसों की जरूरत तय करने के लिए प्राधिकरण इसी कंसलटेंट कंपनी से रिपोर्ट तैयार करवा रहा है।

यह रिपोर्ट इसी माह के अंत तक मिल जाएगी। प्राधिकरण इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेजेगा, जिसके हिसाब से बसें मुहैया होंगी।

जानकारी के मुताबिक इस मिशन के तहत केंद्र देश के 650 शहरों के लिए 10000 बसें दे रहा है, जिसमें से 7000 बसें शहरों को पहले ही दी जा चुकी हैं। बाकी की तीन हजार बसों में से नोएडा व ग्रेटर नोएडा को भी मिलेंगी।

एक्सप्रेसवे के अंदरूनी सेक्टरों से बसें शुरू
एक्सप्रेसवे के किनारे बसे सेक्टरों के अंदरूनी रूटों से होकर बसें चलने लगी हैं। ये बसें सुबह-शाम एक-एक घंटे के अंतराल पर तीन-तीन फेरे लगा रही हैं।

सेक्टर-125, 126, 127 और 128 समेत आसपास के लोगों को काफी राहत मिली है। बताया जा रहा है कि सेक्टरों में कंपनियों के चेयरमैन ने प्राधिकरण से यहां बसें चलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें