फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को सीखना होगा कौशल : चौधरी जयंत

Tue, 14 Apr 2026 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिह ने युवाओं को कौशल विकास और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में केवल सरकारी नौकरी से काम नहीं चलेगा, कौशल भी सीखना होगा।
विज्ञापन

सरकार ने उद्यमिता के द्वार खोल दिए है। पांच लाख रुपये का लोन लेकर नौजवान युवा उद्यमी बन सकते हैं। नुमाइश मैदान में आयोजित रोजगार मेले और जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि आज की तारीख युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
पहले गरीब परिवारों के नौजवानों के लिए दिल्ली के दरवाजे बंद रहते थे। लेकिन वहां के दरवाजों की चाबी युवाओं के हाथ में है। केंद्र और प्रदेश सरकार का किसानों और युवाओं पर फोकस है। गन्ना मूल्य 400 कर दिया है। युवाओं को रोजगार देने के लिए कौशल विकास के बजट में 63 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। कोई युवा उद्यमी बनना चाहता है तो पांच लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

n गूगल और चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय में एआई को लेकर करार : जयंत चौधरी ने मंच से एनडीए की फुल फार्म नेशनल डेवलपमेंट अलायंस बताई। कहा कि मुजफ्फरनगर से ग्लोबल प्लेटफार्म की शुरूआत हो रही है। इसके लिए गूगल और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का करार हुआ है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में इसे शामिल करने के लिए मसौदा तैयार किया जा रहा है। वहीं करार संबंधित दस्तावेज गूगल और विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने साझा भी किए।
n 5122 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, 200 से अधिक कंपनियों की हुई भागीदारी : मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी ने नुमाइश मैदान में लगे वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने सांकेतिक रूप से 10 चयनित प्रतिभागियों अक्षत गर्ग, रक्षित त्यागी केशव, अनुज धीमान, युवराज सिंह, अंशिका गोयल, नायब परवीन, विशाल, वैशाली, शिवानी एवं वैशाली कुमारी को नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले में 200 से अधिक कंपनियों की भागीदारी रही। मेले में 25048 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। इसमें से 5122 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि जो भी नियुक्ति पत्र पाएंगे उन्हें बधाई। लेकिन जिनको आज मौका नहीं मिला उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार समय समय पर रोजगार के अवसर युवाओं को उपलब्ध कराएगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त युवक युवतियों को रोजगार प्राप्त करने के बाद उनकी सफलता की कहानियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक कौशल दर्शन का विमोचन किया गया। मिशन द्वारा एआई पर आधारित बनाए गए वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें