फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूराहेड़ी चेकपोस्ट के पास मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
भूराहेड़ी चेकपोस्ट के पास मिली युवक की लाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। भूराहेड़ी चेकपोस्ट के पास सोमवार देर शाम एक युवक का शव सड़क किनारे गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर व चेहरे पर खून जमा हुआ है, वहीं शरीर व हाथ-पैरों पर जलाए जाने जैसे निशान बने हैं, जिससे उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी चेकपोस्ट के निकट सोमवार शाम सड़क किनारे गड्ढे में युवक की लाश पड़े होने की सूचना पास ही स्थित बाग के नौकर ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। शव के सिर व चेहरे पर खून जमा हुआ था, वहीं सीने, हाथ-पैर आदि पर जलने के निशान थे। जिससे युवक को हत्या कर पहचान मिटाने के उद्देश्य से जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुभाष गौतम का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में युवक की मौत किसी वाहन की टक्कर लगने से होना प्रतीत हो रहा है। शव के पास से वाहन के कुछ क्षतिग्रस्त हिस्से भी मिले हैं, जिससे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें