फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गांव परेई में खेत से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के मौसी के बेटे और नौकर को हिरासत में लिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव परेई के जंगल में युवक कुलदीप की शुक्रवार की रात में खेत से वापस लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, शक के आधार पर मृतक के मौसी के बेटे और नौकर को हिरासत में लिया गया है।

सीओ सदर विनय गौतम ने बताया कि कुलदीप (38) के पिता राजवीर और भाई की पहले मौत हो चुकी है। वह शुक्रवार की रात खेत पर अपने मौसी के बेटे अरविंद और नौकर के लिए खाना लेकर गया था। रात में वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। जंगल में ही उसका शव रास्ते में पड़ा मिला। उसके सीने और सिर में गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि कुलदीप की शादी छह माह पूर्व ही हुई थी। अभी तहरीर नहीं दी गई है।पूछताछ के लिए मृतक के मौसी के बेटे और नौकर को हिरासत में लिया गया है। मृतक की ससुराल शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली में है। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें