फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लोहे के एंगल पर टिका खतौली-नावला मार्ग का जर्जर पुल

विज्ञापन
खतौली नावला मार्ग पर जर्जर नाले का पुल फोटो संवाद
विज्ञापन
नावला, भैंसी, खेड़ी तगान, अंबरपुर, मथेड़ी सहित कई गांवाें का आवागमन इसी पुल से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। खतौली-नावला मार्ग पर भैसी नाले का पुल जर्जर अवस्था पहुंच चुका है। पुल इतना जर्जर हो चुका है कि इसे लोहे के एंगल के सहारे रोका गया है। कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पूर्व प्रधान सुनील कुमार, अनिल कुमार, संजीव त्यागी, कुलदीप त्यागी, पवित अहलावत, प्रमोद कुमार, नावला ग्राम प्रधान अनुज त्यागी, खुर्शीद अहमद आदि का कहना है कि यह पुल इतना संकरा है कि एक साइड से एक ही वाहन निकल सकता है। इस मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कराया गया है। पुल से गांव नावला, भैंसी, खेड़ी तगान, अंबरपुर, मथेड़ी आदि के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। पेराई सत्र के दौरान गन्ने से लदे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलियां निकलती हैं। इस सड़क का दो बार कार्य जरूर हुआ है, मगर पुल का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बताते हैं कि यह सेतु निगम का कार्य है। उधर, सेतु निगम के अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं बता पाते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से पुल निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें