फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - बैनामे के 43 लाख रुपये सहित युवक लापता

Wed, 14 Feb 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली लापता व्य​क्ति की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण।
विज्ञापन
- परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, थाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव आदमपुर मौचड़ी निवासी युवक पांच दिन पहले तहसील में बैनामा कराने के बाद 43 लाख रुपये की रकम के साथ लापता हो गया। परिजनों ने कुछ युवकों पर लापता करने का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रदर्शन किया। युवक की गुमशुदगी दर्ज करा कर युवक को बरामद करने की मांग की गई है।
आदमपुर मौचड़ी निवासी पंकज के साथ ग्रामीण थाने पहुंचे। पंकज ने बताया कि उसका 23 वर्षीय भाई अंकित नौ फरवरी को जमीन का बैनामा कराने के लिए खतौली तहसील आया था। उसके भाई ने अपनी आठ बीघा जमीन बेची थी, जिसके लगभग 43 लाख रुपये उसके पास थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक उसका भाई घर नही लौटा। पीड़ित का आरोप है कि बैनामे वाले दिन उसके भाई के साथ कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे थे। आशंका है कि उन्हीं युवकों ने उसके भाई को लापता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामजद तहरीर देने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की। ग्रामीणों ने लापता युवक की बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरेश प्रधान, सुभाष प्रधान, पंकज कुमार, प्रदीप, ओमवीर, श्याम सिंह सैनी, विजय सैनी, यशवीर, रोबिन, कृष्ण पाल सैनी, बिशन पाल, धनसिंह सैनी, धर्मवीर, जीत सिंह सैनी आदि शामिल रहे। इंस्पेक्टर उमेश रोरिया का कहना है कि लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें