फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली रोड पर हादसे में युवक की मौत

Sun, 22 Nov 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में शामली रोड पर पीनना गांव के पास कार की चपेट मेें आकर भैंसा-बुग्गी सवार युवक की मौत हो गई। वह साथियों के साथ शुक्रताल के कार्तिक मेले में जा रहा था। परिजनों ने उसके साथियों को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भौराकलां थानाक्षेत्र अंतर्गत लावलपुर गांव निवासी संजीव (35) पुत्र ओमपाल भैंसा-बुग्गी में साथियों के साथ शुक्रताल गंगा स्नान मेले में जा रहा था। संजीव बुग्गी से बाहर पैर निकालकर सो रहा था। शामली रोड पर पीनना गांव के समीप शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बराबर से गुजरी कार की चपेट में संजीव के पैर आ गए।

इसके बाद वह झटके से सड़क पर गिरा। पैर का बड़ा हिस्सा फट जाने के साथ ही सिर में गंभीर चोट आई। कार सवार मौके से फरार हो गया। संजीव को खून से लथपथ देख साथियों ने पुलिस को खबर की। पुलिस एंबुलेंस बुलाकर संजीव को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने फोन कर परिजनों को बुलाया। इस दौरान परिजनों ने संजीव के साथियों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केस की छानबीन कर रहे दरोगा रविंद्र तेवतिया ने बताया कि युवक मंडली बनाकर मेले में जा रहे थे।

इस दौरान भैंसे को दौड़ाया जा रहा था। यही वजह थी कि बुग्गी से बाहर पैर लटकाकर सो रहे संजीव को देख नहीं पाए और हादसा हो गया। हत्या के आरोप की छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

मेले में जाने को था उत्साहित
मुजफ्फरनगर। शुक्रताल कार्तिक मेले में जाने को लेकर संजीव बेहद उत्साहित था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मेले के लिए संजीव काफी दिन से तैयारी में जुटा हुआ था। भैंसा-बुग्गी को डेली कई किमी दौड़ाता था। शुक्रवार सुबह ही गांव से साथियों के साथ बुग्गी लेकर चला था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें