कस्बा सिसौली निवासी युवक प्रिंस की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। देर शाम गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार किया गया। युवक की मौत से परिजनों पर गमा का पहाड़ टूट गया है। काफी लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी।
कस्बा सिसौली के मोहल्ला घडौंचा निवासी जुगमेन्द्र का पुत्र प्रिन्स बृहस्पतिवार को बोलेरो से शामली की ओर जा रहा था। लालूखेड़ी से निकलकर बाबरी थाना क्षेत्र में सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस समेत चार यात्री घायल हो गए। प्रिंस को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां पर शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। देर शाम उसका शव सिसौली पहुंचा । भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, सुरेंद्र चेयरमैन, धर्मवीर बालियान, नितिन बालियान, योगेश बालियान, राजीव बालियान, उमेश मलिक, डॉ बाबूराम मलिक, संजीव मुण्डभर समेत काफी लोग शव यात्रा में शामिल हुए। देर शाम गमगीन माहौल में उसके शव का दाह संस्कार किया गया।