फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भौंरा कला में युवक की मौत, परिजनों पर टूटा पहाड़

Sat, 08 Oct 2016 03:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
कस्बा  सिसौली निवासी युवक प्रिंस की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। देर शाम गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार किया गया। युवक की मौत से परिजनों पर गमा का पहाड़ टूट गया है। काफी लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


कस्बा सिसौली के मोहल्ला घडौंचा निवासी जुगमेन्द्र का पुत्र प्रिन्स बृहस्पतिवार को बोलेरो से शामली की ओर जा रहा था। लालूखेड़ी से निकलकर बाबरी थाना क्षेत्र में सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में  प्रिंस समेत चार यात्री घायल हो गए। प्रिंस को इलाज के लिए  दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। देर शाम उसका शव सिसौली पहुंचा । भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, सुरेंद्र चेयरमैन, धर्मवीर बालियान, नितिन बालियान, योगेश बालियान, राजीव बालियान, उमेश मलिक, डॉ बाबूराम मलिक, संजीव मुण्डभर  समेत काफी  लोग शव यात्रा में शामिल हुए। देर शाम गमगीन माहौल में उसके शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें