धोखाधड़ी कर युवक को ठगा
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गांव धमात निवासी गौरव ने तहरीर देकर बताया की उसकी फेसबुक आईडी पर एक मोबाइल बेचने का विज्ञापन आ रहा था। जिसकी कीमत सात हजार लिखी हुई थी। उसने दिए गए नंबर से फोन पर संपर्क किया तो एक युवक ने अपना नाम अवदेश कुमार बताया। पता रुड़की आर्मी कैंट बताया। पीड़ित के अनुसार युवक ने कहा कि कैंट में आने के लिए पास व टोकन बनवाना पडे़गा। जिसके लिए तुम्हें रुपये आनलाइन देने पडे़ंगे। जिसके बाद उनसे आनलाइन पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद ना उसका कोई फोन आया ना ही मोबाइल मिला। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने गोकशी की घटना में वांछित चल रहे गांव भूराहेड़ी निवासी छोटू उर्फ राहुल को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।