रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा निवासी विकास (30) पुत्र खिलेराम बाइक से मंडावली की ओर से अपने गांव जा रहा था। कल्याणपुर में गोयला मोड़ के पास उसकी बाइक गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रोले से जा टकराई। बाइक सवार युवक ट्रोले के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक गन्ने से भरे ट्रोले को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे औश्र ट्रोले के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल को जीप से बुढ़ाना स्थित सरकारी अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्रोले को कब्जे में लिया है, जबकि पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।