फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

जानसठ। मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी निवासी 28 वर्षीय अनुज पुत्र सुरेश सैनी शुक्रवार को अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में थाना फलावदा के गांव खाता में अपने साले के साथ बाइक से गया था। शादी समारोह से लौटते समय गांव फलावदा के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को मेरठ के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साले का गंभीर अवस्था में मेरठ के चिकित्सालय में ही उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अनुज के शव का परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें