फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस प्रेमी युगल पकड़ने को स्टेशन पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने दबिश दी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पंजाब पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर तलाश की। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही प्रेमी युगल वहां से फरार हो गया। पंजाब में मेरठ के दौराला निवासी युवक किसी कंपनी में काम करता था। पिछले तीन साल से युवक किराए के मकान में रह रहा था। मकान मालिक की नाबालिग लड़की और युवक के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। 15 फरवरी को युवक किशोरी को लेकर पंजाब से फरार हो गया। आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पंजाब पुलिस ने दौराला में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। पंजाब पुलिस को शनिवार को युवक के मोबाइल की लोकेशन खतौली रेलवे स्टेशन पर मिली। पंजाब पुलिस प्रेमी युगल की गिरफ्तारी के लिए शनिवार दोपहर को स्टेशन पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही प्रेमी युगल स्टेशन से फरार हो गया। पंजाब पुलिस मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें