कादराबाद। गांव कादराबाद निवासी सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की मंगलवार रात उसका भतीजा तमनदीप बीस वर्ष पुत्र अमरजीत बस स्टैंड पर अपने साथी तेजेन्द्र के साथ जूस पीने जा रहा था। कालागढ़ मार्ग पर विजय नगर में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए काशीपुर व मुरादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।