फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सैनपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक चार बहनों का अकेला भाई था और उसी की कमाई से घर का खर्च भी चलता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सैनपुर गांव निवासी दुर्गा के 34 वर्षीय पुत्र मंगता का शव बुधवार की रात्रि रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। बताया जाता है कि मंगता नशे का आदी था और शाम को घर से गया था, लेकिन देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। जब परिजन गांव वालों के साथ मिलकर उसे तलाश रहे थे तो उसका शव गांव के समीप से होकर गुजर रही रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि वह नशे का आदी था। जिसके चलते यह लग रहा है कि नशे की हालत में वह किसी ट्रेन की चपेट में आया है। पुलिस जांच कर रही है। मंगता की मौत से उसकी बहनों और बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें