फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल में युवक की फांसी के फंदे से दम घुटने से मौत हुई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कवाल में युवक की दम घुटने से हुई थी मौत
विज्ञापन

जानसठ। गांव कवाल में मांगेराम सैनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शव पड़ोसी के घेर में टीन शेड की छत से फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने पत्नी व ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में फांसी के फंदे से गला घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल के मोहल्ला कोटला निवासी मांगेराम सैनी पुत्र जयपाल शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित रूपचंद के बंद पड़े घेर में मांगेराम का शव टीन शेड की छत में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पीड़ित परिजनों ने युवक की पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दे दी थी। पुलिस तहरीर को लेकर भी जांच में जुटी थी। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मांगेराम की मौत गले में फांसी के फंदे से दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई। पीएम रिपोर्ट के अनुसार मांगेराम ने फांसी लगाकर ही आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें