मुजफ्फरनगर। ट्रक से कुचल कर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मुरादाबाद निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी सोहन कश्यप (30) शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे दूध लेने के लिए डेयरी पर जा रहा था। चरथावल की तरफ से आ रहे ट्रक ने सोहन को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर रोहाना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। चालक मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के काला झंडा कॉलोनी निवासी यूसुफ है, जिके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।