पुलिस ने चोरे को दबोचा, व्यापारी के घर चार साल पहले कर चुका है नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सदर बाजार में रहने वाले कपड़ा व्यापारी के घर से बृहस्पतिवार की शाम तीन लाख 37 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने व्यापारी के घर नौकर रहे चुके युवक को नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सदर बाजार में राकेश कुमार गोयल रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी है। उनका घर व दुकान एक साथ ही है। बृहस्पतिवार देर शाम एक युवक ने घर में घुसकर अलमारी में रखे 3 लाख 37 हजार रुपये चोरी कर लिए। परिवार के लोगाें ने शोर मचाया तो युवक रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि चोरी करने वाला युवक उनके यहां चार साल पहले एक माह तक नौकरी कर चुका है। इसके बाद पुलिस ने युवक सावेज को तलाश कर महावीर चौक से शुक्रवार सुबह दबोच लिया। उसके पास से 3 लाख 3 हजार 115 रुपये बरामद कर लिए। थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक थाना सिविल लाइन केवलपुरी निवासी सावेज पुत्र शहजाद का चालान कर दिया।